शुक्रवार को राजनीतिक गलियारे में बड़ी तेजी से यह खबर फैली कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस्तीफा दे दिया है | उनके द्वारा इस्तीफे की पेशकश के कारण अधिक उम्र और स्वास्थ्य को बताया गया|
उनके पद छोड़ने की खबर को कुछ करीबी सूत्रों ने यह कहते हुए सही बताया कि वह विधानसभा चुनाव तक ही इस पद पर रहना चाहते थे | उन्होंने तब हटने की पेशकश की थी लेकिन करीब 6 माह और पद पर बने रहने की पार्टी नेतृत्व की बात उन्होंने मान ली थी | अब वह समय सीमा भी पूरी हो गई है सूत्रों का कहना है कि वह पद छोड़ना चाहते हैं, मगर शुक्रवार को जैसे ही इस्तीफे की खबर हवा में तेरी पार्टी में हलचल तेज हो गई | मान मनोबल का दौर चला इसके कुछ ही देर बाद राजद की ओर से प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे की खबर गठन कर दिया गया |
जगदानंद सिंह ( Jagdanand Singh ) राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पुराने साथी और बेहद करीबी माने जाते हैं | चारा घोटाला में लालू ( Lalu Yadav ) जब जेल में थे तो उन्होंने नवंबर 2019 में श्री सिंह को न केवल राजद के प्रदेश अध्यक्ष बनाया था | बल्कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का राजनीतिक अभिभावक भी बना दिया था | नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ( Tejaswi Yadav ) उसी रूप में आज तक उनका सम्मान भी करते आए हैं | हालांकि लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव गाहे-बगाहे उन पर तंज कसते रहते हैं पार्टी के 5 जुलाई को हुए स्थापना दिवस समारोह के मंच से भी तेज प्रताप ने कई दशहरा की जगदानंद जी ने कोई जवाब नहीं दिया था |