आज 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। लखनऊ में आयोजित होने वाला शपथ ग्रहण समारोह विशेष होगा। संगमनगरी प्रयागराज में भी इसकी झलक दिखेगी।
लखनऊ में जब योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ ग्रहण करेंगे तो उस समय प्रयागराज के मंदिरों में ब्राह्मण व तीर्थपुरोहित शंखनाथ करेंगे। लगभग सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की जाएगी। इतना ही नहीं भाजपाई जय श्री राम के नारे भी लगाएंगे। भाजपाई योगी के शपथ ग्रहण को लेकर काफी उत्साहित हैं।
सैकड़ों की संख्या में लखनऊ रवाना हुए भाजपाई
योगी के शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनने के लिए प्रयागराज से सैकड़ों की संख्या में भाजपा के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता लखनऊ के रवाना हो गए हैं। इसके लिए पहले से उन्हें पास मुहैया करा दिया गया था। कुछ कार्यकर्ताओं ने तो संगम से गंगाजल भी अपने साथ ले गए हैं।
वहीं दूसरी ओर सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पर भी जश्न मनाने की तैयारी की गई है। वहां साफ सफाई का कार्य चल रहा रहा है। शहर के विभिन्न चौराहों काे भगवामय मनाया गया है। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से जुड़े तीर्थराज पांडेय, राजेश केसरवान आदि बताते हैं कि हम सभी के लिए आज का यह दिन विशेष होगा। इसलिए हम लोग इसकी शुरूआत मंदिरों से करेंगे।
Source :- Danik Bhaskar