रेचल को अब राजश्री ‘यादव’ साबित कर रहा लालू परिवार:पत्नी को लोगों के बीच ले जा रहे, गोशाला भी घूमा रहे तेजस्वी

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 10 दिन पहले दिल्ली में शादी की थी। ईसाई मूल की लड़की रेचल से शादी करने के बाद तेजस्वी यादव ने यह कहा था कि अब रेचल का नाम राजश्री हो गया है। वह राजश्री यादव कहलाएंगी। जब से तेजस्वी यादव अपनी पत्नी रेचल के साथ दिल्ली से पटना पहुंचे हैं तब से रेचल उर्फ राजश्री को लगातार लोगों से मिलवा रहे हैं।

कभी अपनी गोशाला ले जाते हैं, कभी तबेले में ले जाते हैं। कभी रेचल बकरियों के साथ खेलती नजर आती हैं। कभी आम लोगों से गुलदस्ता लेती नजर आती हैं। तेजस्वी यादव के साथ घूमती रेचल पूरी तरह से आम लड़की की तरह नजर आती हैं। जानकार बताते हैं कि रेचल को इस तरह घुमाने के पीछे तेजस्वी यादव की रणनीति काम कर रही है।

तेजस्वी और राजश्री राबड़ी देवी के साथ लोगों का अभिवादन करते।

संस्कारी बहू बन रही हैं रेचल
तेजस्वी यादव और रेचल इस गतिविधि को लेकर बिहार के वरिष्ठ पत्रकार रवि उपाध्याय कहते हैं कि तेजस्वी यादव रणनीति के तहत यह काम कर रहे हैं। हाल के दिनों में जिस तरह से तेजस्वी यादव की शादी और उनकी पत्नी रेचल पर कुछ लोगों ने हमला किया, उसके बाद से तेजस्वी यादव अलग रणनीति के तहत काम कर रहे हैं।

रवि उपाध्याय बताते हैं कि तेजस्वी की इसमें दो मंशा है। वह अपनी धर्मपत्नी रेचल को यह बताना चाहते हैं बिहार क्या है? बिहार के लोग कैसे हैं? बिहार की संस्कृति, सभ्यता और उनका संस्कार कैसा है? वरिष्ठ पत्रकार यह भी बताते हैं कि रेचल लगातार अपनी सास यानी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ दिख रही हैं और जो लोग मिल हैं उनको एक संस्कारी बहू के रूप में देख रहे हैं।

लालू परिवार की नई बहू का गुलदस्ता देकर स्वागत करता दिव्यांग।

आम और सरल लड़की का बना रहे परसेप्शन
रवि उपाध्याय बताते हैं कि दूसरा उद्देश्य तेजस्वी यादव का यह है कि रेचल को पूरी तरह से राजश्री यादव कैसे साबित करें। तेजस्वी यादव लगातार राजश्री को कभी गोशाला ले जा रहे हैं, कभी तबेले में ले जा रहे हैं। कभी आम लोगों से मिलवा रहे हैं। लोगों से मिलवाने के बाद रेचल उनसे बातचीत कर रही हैं। लोगों के बीच में तेजस्वी यादव रेचल को लेकर एक परसेप्शन बना रहे हैं कि रेचल आम लड़की है। पढ़ी लिखी होने के बावजूद वह काफी सरल है। इन्हीं के बीच लड़की हैं। ऐसे में जो लोग उन्हें दूसरे धर्म को लेकर बयानबाजी करते थे, तेजस्वी यादव इस रूप में उन्हें जवाब भी दे रहे हैं। रवि उपाध्याय कहते हैं कि तेजस्वी यादव ने अपने लीक से हटकर यह शादी की है तो ऐसे में लोगों के बीच में एक संदेश भी जा रहा है कि आज का पुराना समाज बदल चुका है।

Source :- Danik Bhaskar

Patna Desk:

This website uses cookies.