पटना में 40 लोगों को वापस होंगे 1.5 करोड़:साइबर फ्रॉड का शिकार हुए लोगों के लिए EOU ने लिया फैसला, होल्ड कराए गए पैसे होंगे वापस

पटना में साइबर फ्रॉड इन दिनों खूब बढ़ गया है। इस तरह के मामले में तुरंत शिकायत करने पर EOU ने बहुत सारे पैसे को होल्ड करा दिया था। पैसा अपराधियों के पास पहुंचने के पहले पुलिस ने इसे रोक दिया। राशि को वापस संबंधित खाताधारकों के अकाउंट में जमा कराने की कवायद शुरू हो गई है।

ईओयू ने जारी किया निर्देश

जिनका पैसा लूट हो गया या लूटते लूटते बच गया हो। EOU की तरफ से जिस खाते में पैसा गया। उस खाते पर होल्ड लगवा दिया जाता है। अब उन्हीं लोगों को पैसा फिर से देने के निर्देश जिलों के एसएसपी और एसपी को दे दिया गया है। पटना के लगभग 40 लोगों से अधिक खाताधारकों की होल्ड पर रखी गई। लगभग 1.5 करोड़ से अधिक की राशि लौटाई जाएगी।

पटना के अलावा बिहार के भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, औरंगाबाद, दरभंगा, नवादा, जमुई समेत अन्य जिले के लोग शामिल हैं। यह पहला मौका है, जब बिहार में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के होल्ड पर रखे पैसे को लौटाने की कवायद शुरू की जा रही है। पूरे बिहार में लगभग 100 लोगों को 3 करोड़ से अधिक की राशि लौटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

साइबर अपराध के चक्कर में 20 करोड़ फंसे

बिहार में अभी 20 करोड़ रुपयों को होल्ड पर रखा गया है। इसमें सिर्फ पटना में 5 करोड़ से अधिक की राशि हैं। इससे साइबर अपराधियों पर एक हद तक नकेल कसने में आसानी होगी। इन सब मामलों की शिकायत के लिए विभाग ने लिए। शिकायत करने के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 1930 निर्गत किया है।

बिहार के पूर्व मुख्य सचिव से भी लूटे 90 हजार

साइबर ठगों ने 23 अक्टूबर को उस समय के बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के अकाउंट में सेंधमारी करते हुए 90 हजार रुपए उड़ा लिए थे। आमिर सुबहानी ने तुरंत इसकी सूचना ईओयू को दी। जिसके बाद ईओयू की टीम ने ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया था।

कंकड़बाग के मुकेश से हुआ था फ्रॉड

नवंबर महीने में पटना के कंकड़बाग के रहने वाले मुकेश कुमार से साइबर अपराधियों ने 38 हजार रुपए उड़ा लिए थे। मुकेश कुमार ने बताया था कि उसने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया। पैसे कटने की पुष्टि नहीं होने पर गूगल से बैंक के कस्टमर केयर का नंबर निकाला और कॉल किया। कॉल करने के बाद उधर से एनीडेस्क एप डाउनलोड करा कर समस्या दूर करने की बात कही गई। जैसे ही मुकेश ने एनीडेस्क एप डाउनलोड किया। साइबर अपराधियों ने खाते से 38 हजार उड़ा लिए थे। इसके बाद साइबर सेल में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराया गया था।

साइबर अपराधियों ने निकाले थे 5 लाख
11 नवंबर 2022 को पटना की रहने वाली शबनम आरा से साइबर अपराधियों ने 5 लाख की लूट की थी। शबनम ने बताया था कि उसने गूगल से अमेजन के कस्टमर केयर का नंबर लिया था। उस नंबर पर कॉल करने पर सामने वाले ने अपने आप को अमेजन का एग्जीक्यूटिव बताया और कहा कि आपकी समस्या दूर करने के लिए आपको एनीडेस्क एप डाउन लोड करना होगा। एनीडेस्क एप डाउन लोड करने के बाद मेरे खाते से 5 लाख निकाल लिए। जिसकी सूचना मैसेज के माध्यम से मिला। हवाई अड्डा थाना में इसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

दानापुर के अरविंद कुमार से साइबर फ्राड ने लूटे थे 2 लाख

दानापुर के नासरीगंज के रहने वाले अरविंद कुमार के बैंक खाते से 16 जनवरी को साइबर बदमाशों ने दो लाख रुपये उड़ा लिए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल और स्थानीय थाने में की थी। जिसमें बताया गया था कि साइबर ठगों ने बैंक खाते में पहले एक लाख रुपये गायब कर दिए। इसके बाद उसी खाते से कुछ दिन बाद फिर से एक लाख रुपये उड़ा लिए गए। शिकायत मिलने पर पुलिस छानबीन कर रही है।

Source :- Danik Bhaskar

Patna Desk:

This website uses cookies.