राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर BJP पर हमला बोला है। लोकसभा चुनाव में BJP के बिहार में सभी 40 सीटें जीतने के दावे पर उन्होंने कहा कि भाजपा को एक भी सीट जीतने नहीं देंगे। सभी सीट वो हार जाएंगे।
वहीं लोकसभा में नेहरू पर दिए बयान पर भी लालू यादव ने गृह मंत्री अमित शाह के आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि अमित शाह को कुछ मालूम है… कुछ जानकारी नहीं है। अभी वहां की जो स्थिति है उसके लिए अमित शाह जिम्मेदार हैं।
RJD सुप्रीमो ने कहा कि अभी जम्मू कश्मीर और पीओके पर जो हमले हो रहे हैं, इन सब के लिए जिम्मेदार अमित शाह हैं। ये हमले वही करवा रहे हैं। अमित शाह को POK के बारे में कुछ नहीं मालूम |
शाह ने जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा, ‘दो बड़ी गलतियां नेहरू के कार्यकाल में हुई। नेहरू के समय में जो गलतियां हुई थीं, उसका खामियाजा वर्षों तक कश्मीर को उठाना पड़ा। पहली और सबसे बड़ी गलती वह थी जब जब हमारी सेना जीत रही थी, पंजाब का क्षेत्र आते ही संघर्ष विराम कर दिया गया और पीओके का जन्म हुआ। अगर संघर्ष विराम तीन दिन बाद होता तो आज पीओके भारत का हिस्सा होता।’ उनका कहना था कि दूसरा ‘ब्लंडर’ संयुक्त राष्ट्र में भारत के आंतरिक मसले को ले जाने का था।