Gaya Desk :- लगातार हो रही बारिश से प्रखंड कोंच में कई गरीबों का आशियाना उजड़ जाने की खबर प्राप्त हुई है। जिससे आने वाले बरसात को लेकर गरीबों की चिंता अधिक बढ़ गई है। बताते चलें कि यास तूफान में बारिश होने से सबसे पहले प्रखंड के धनछुआ ग्राम से प्राप्त हुआ है। जिसमें जानकारी देते हुए धनछुआ निवासी अभिषेक यादव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जयराम कुमार कौशल पिता काली चरण सिंह ग्राम धनछुआ का खपड़ैल मकान गिर गया। संयोग अच्छा था कि घर के सभी लोग सुरक्षित रहे। जिससे घर में रहे परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए औऱ मकान गिरने से घर में रखे गए अनाज बारिश से भींग गए।
मूसलाधार बारिश घर गिरा
वहीं , दूसरी खबर परसावां पंचायत अंतर्गत गंगा बिगहा से प्राप्त हुई है। जिसमें मनोज मंजिल द्वारा बताया गया है कि गंगा बिगहा निवासी रामविलास यादव का घर गत रात्रि हो रहे मूसलाधार बारिश के कारण अचानक गिर गया। मिट्टी से निर्मित घर गिरने से घर के सभी सदस्य बाल – बाल बचे। निवास हेतु यही एक मात्र साधन था जो वह भी गिर गया। बरसात के मौसम आने वाली है। काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने अंचलाधिकारी कोंच से मांग की है कि जल्द से जल्द उचित व्यवस्था की जाय ताकि इस मौसम में परिवार सहित घर में सुरक्षित रह सके।
तीसरी ख़बर ग्राम ढिबरी से प्राप्त हुई है कि राम ईश्वर यादव के पुत्र राम प्रवेश यादव का खपड़ैल मकान यास तूफान से गिर गया है। जिससे लोगों को रहने में समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं , जब इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार चौधरी से राय जानने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि अंचलाधिकारी रानी कुमारी पुनः योगदान कर चुकी हैं। बावजूद , उन्होंने तत्त्परता दिखाते हुए अपने स्तर से जाँच के लिए उस स्थान पर संबंधित कर्मियों को भेजने की बात कही और बीडीओ श्री प्रदीप कुमार चौधरी ने तत्त्पश्चात क्षति हुई संपत्ति को लेकर लोगों को मदद करने का भरोसा दी। वहीं , उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व मंझियावां में भी मकान गिर गया था। जिसे जाँच की गई है।