कंगना रनौत के दीवाने हो गए थे अनिल कपूर, पत्नी सुनीता को छोड़ने के लिए तैयार थे ऐक्टर!

करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में एक बार अनिल कपूर (Anil Kapoor) पहुंचे थे। करण जौहर के एक सवाल पर अनिल कपूर ने कहा था कि वह कंगना रनौत के लिए अपनी पत्नी को छोड़ देंगे।बॉलिवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता Anil Kapoor अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी हाजिरजवाबी के लिए भी जाने जाते हैं। इस समय अनिल कपूर का एक बयान चर्चा में आ गया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह kangana Ranauat के लिए अपनी पत्नी सुनीता कपूर को छोड़ सकते हैं। दरअसल, ऐक्टर ने फिल्ममेकर करण जौहर के टॉक शो में ये बात कही थी। 

करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में बी-टाउन के तमाम सिलेब्स अपनी पर्सनल और प्रेफेशनल लाइफ को लेकर बड़े-बड़े खुलासे कर चुके हैं। इस शो में एक बार अनिल कपूर, कंगना रनौत और संजय दत्त एक साथ पहुंचे थे। करण जौहर ने इन सिलेब्स से सवाल किए थे लेकिन अनिल कपूर के एक जवाब ने लोगों को हैरान कर दिया था।

जब जॉनी लीवर के प्रैंक से डर गए थे अनिल कपूर, मुंह से निकला-तेरी ऐसी की तैसी

दरअसल, करण जौहर ने रैपिड फायर राउंड में अनिल कपूर से पूछा ऐसी कौन सी महिला है जिसके लिए आप अपनी पत्नी सुनीता कपूर को छोड़ देगें? इस पर अनिल कपूर ने कंगना रनौत की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि वह उनके लिए अपनी पत्नी को छोड़ देंगे। फिर करण जौहर ने अनिल कपूर से कहा था कि उन्हें लगता है कि आपको चिंता करनी चाहिए।

शो के दौरान अनिल कपूर ने मजाकिया अंदाज में ये जवाब दिया था। गौरतलब है कि अनिल कपूर ने सुनीता कपूर से साल 1984 में शादी की थी। इन दोनों के तीन बच्चे सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर हैं।

Source :- NBT

Rohit:

This website uses cookies.