बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित ।

॰ मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

॰ राजकिए सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

पटना ऑनलाइन डेस्क :- बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ( Arun Kumar Singh ) का शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण ( Covid-19 ) से निधन हो गया। उनका पटना के पारस अस्पताल में कोविद -19 का इलाज चल रहा था । अरुण कुमार सिंह को बिहार का नया मुख्य सचिव ( Chief secretary of Bihar ) नियुक्त किया गया था। 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण 31 अगस्त 2021 में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Chief Minister Nitish Kumar ) ने मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना संक्रमण से हुई मौत ( death ) पर शोक व्यक्त किया l मुख्य सचिव के असामयिक निधन की सूचना मुख्यमंत्री को कैबिनेट की बैठक के समापन के समय मिली l कैबिनेट के बैठक में उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 1 मिनट का मौन रखा गया l उनका अंतिम संस्कार राजकिए सम्मान के साथ किया जाएगा l

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा की

मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह जी कोरोना संक्रमण से हुई मौत अत्यंत दुःखद है। अरुण कुमार सिंह वर्ष 1985 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी थे। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक कुशल प्रशासक थे। वे एक मिलनसार व्यक्ति थे।विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी भूमिका का बेहतर निर्वहन किया था। उनके निधन से प्रशासनिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

Rohit:

This website uses cookies.